झाबुआ। अपने घर से कल्याणपुरा में हाट बाजार के लिए निकली खेड़ा निवासी एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी ने अगुवा कर लिया। इस बात की रिपोर्ट कल्याणपुरा थाना पहुंचकर फरियादी मडिया खडिय़ा ने दर्ज करवाई। एक अन्य मामले में थाना कालीदेवी पहुंचकर गुमशुदा हुई बालिका की मां कलावती ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी 13 साल की बेटी को आरोपी कमलेश दुला राठौर व शांतिया लालसिंह बाइक से जबरन भगा ले गए। वही मोहनपुरा की रहने वाली नाबालिग बालिका पारा स्कूल पढऩे का कहकर गई जो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई तब पता चला कि वड़लीपाड़ा का रहने वाली संदेही अर्जुन बारिया बहला-फुसला कर भगा गया। इस बात की कायमी राणापुर थाने में दर्ज की गई। Post navigation 6 शालात्यागी बच्चों को करवाया स्कूल में प्रवेश संयुक्त कलेक्टर के बंगले में चोरी करने के लिए फांदी दीवार