झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेन्द्र बसेर की रिपोर्ट- घुघरी घाटी पर शुक्रवार को एक बिना नंबर की बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक कार क्रमांक एमपी 43 सी 8481 को करीब 5 फीट तक खींचते हुए ले गया और घुघरी घाटी पर कार अटक गई। इसके बाद कार में सवार नवदीपसिंह राणावत व आशासिंह राणावत को गंभीर चोटे आई जिन्हें इलाज के िलए रतलाम ले जा गया। वही बस ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। Post navigation संयुक्त कलेक्टर के बंगले में चोरी करने के लिए फांदी दीवार बालक यीशू संघ का आध्यात्मिक साधना शिविर