सलमान शेख, पेटलावद प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ का पर्व शिवरात्री निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर शिव मित्र मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रह्म मुहूर्त में भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद साढ़े १० बजे शिव मित्र मंडल ने निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में बने मां अहिल्या देवी के बगीचे में कलश और ध्वज की स्थापना की। इससे पूर्व पंडित प्रफुल्ल शुक्ला ने विधिवत पूजाकृअर्चना की। इसके बाद कलश चार कार्यकर्ताओ द्वारा ऊपर चढकऱ लगाया गया। इस अवसर पर शिव मित्र मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद आज शाम को ठीक ५ बजे भगवान निलकंठेश्वर महादेव की शाही बारात निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। जिसमें कई तरह की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन की संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी है। कई राज्यो के कलाकार यहां आ रहे है। जिनके ठहरने की व्यवस्था भी शिव मित्र मंडल ने की है। ) Post navigation अंचल में ओम नम:शिवाय से गूंजे शिवालय, सुबह से लग रहा भक्तो का तांता ज्वेलरी शॉप पर पकड़े गए दो संदिग्ध दम्पत्ति, थाने पर दोनों मुकरे; पूछताछ जारी