सलमान शेख@पेटलावद
आज सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व के कारण अंचल अलसुबह से शिवमय हो गया। शिवालयों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे है। भक्तों ने भगवान का पंचामृत, दूध व जल से अभिषेक किया। आंकड़े के फूल व धतूरा अर्पित कर भांग और फलाहारी खिचड़ी का भोग भी लगाया। तडक़े ही मंदिर के पट खुल गए। घंटे-घडिय़ाल की ध्वनि के बीच ओ म नम: शिवाय के स्वर गूंजने लगे। मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया। सुबह से शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है।
महाशिवरात्रि के मौके पर पेटलावद के प्रसिद्ध निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तो का जनसैलाब उमड़ा। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी तो प्रसादी के लिए भी भक्तों ने देर तक इंतजार किया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अभिषेक का दौर जारी है। भगवान भोले के दर्शन के लिए भूतेश्वर महादेव (फूटा) मदिर, शनि मंदिर, भेरू चौक, मठ मंदिर आदि स्थानों पर भक्तों का तांता लग रहा है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *