सलमान शैख़, पेटलावद पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात कर गायब हुए दम्पत्ति आज पेटलावद में फिर वारदात को अंजाम देने वाले थी, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नही हो पाई, यहां रहवासियों ने उनकी पहचान कर उन्हें धरदबोचा। जानकारी के मुताबिक शहर में अम्बिका चोक में संदिग्ध दंपति को चोरी के आरोप में रहवासियों द्वारा पकड़ा गया है। बता दे कि गत दो दिन पहले नगर के शुभाष मार्ग पर श्री ज्योति ज्वेलर्स की दुकान पर तीन व्यक्ति ने सोने के कांटे चोरी कर मुह में रख कर निकल गए थे। बाद में व्यापारी आशीष सोनी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो तीन व्यक्ति दुकान से कांटे चुरा कर ले गए। आरोपी में 2 महिला व एक युवक है। आज फिर यह आरोपी चोरी करने की फिराक में गम रहे थे जिस पर व्यापारी आशिष ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज में देखकर पहचान लिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक युवक व एक महिला को थाने ले जाया गया। थाने पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों एक दूसरे को नही जानते है, न ही दो पति-पत्नी होना स्वीकार कर रहे है। फिलहाल दोनो से पूछताछ चल रही है। ) Post navigation शिव मित्र मंडल ने की निलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कलश ध्वज स्थापना, शाम को निकलेगी शाही बारात स्वच्छता सर्वेक्षण 2018: टॉप 15 के खिताब से फिसला शहर का ताज, प्रबंधन सहित शहर में मायूसी, बरकरार नहीं रख सके रैंक …