नानपुर से जितेंद्र वाणी आलीराजपुर जिले के नानपुर में एक दूल्हे द्वारा तीन दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लेने की खबर चर्चाओं में चल रही है। इसी कड़ी में पहले वाली पत्नी नान बाई पिता मगन जो ग्राम खरपई गांव की रहने वाली है। उसकी तीन लड़की व एक लड़का है। वह और अन्य दो पत्नियां मिलकर एक साथ एक थाली में भोजन करती है।इन दुल्हनों के माता पिता भी इस शादी से बहुत खुश है। सभी के परिजनो ने इस शादी समारोह में पूरे गांव वालों के साथ डीजे लेकर आतिबाजी कर ढोल मांदल के साथ खुशियां मनाई। दूल्हे बने पूर्व सरपंच समरथ मोर्य को तिलक लगाया। परम्परा में तीनों के परिजनों ने दुल्हनों को फेरे लगवाए। आज बड़ी वाली दुल्हन का आना लेने खुद दूल्हा बना समरथ सिह मोर्य अपनी बाईक से लेने ग्राम खरपाई गया। जिसमे उसका सबसे छोटा वाला लड़का साथ में दिखाई दे रहा है। दूसरे नंबर की दुल्हन ग्राम अजन्दा की मेलबाई पिता भूरू, तीसरी दुल्हन सकरी पिता माधु खारकुआ की रहनी वाली है। सभी को रीति अनुसार आना लेने की परंपरा का निर्वाह कर रहे है। Post navigation टीकाकरण जागरूकता रथ यात्रा अभियान का शुभारंभ किया गया गौ तस्करी करने से रोका तो तस्करों ने किया मारने का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण