नानपुर से जितेंद्र वाणी

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत  गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। हिंदु युवा जनजाति संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मारने का प्रयास किया गया।

राहुल चौहान, युवराज मंडलोई, युवराज चौहान, प्रदीप चौहान ने बताया कि आज नानपुर थाना अंतर्गत एक बगैर नंबर की पिकअप में गौ तस्करी किब्जा रही थी।  वाहन में नानपुर थाने से सेजगाव रोड होते हुए ककराना नर्मदा नदी से महाराष्ट्र कटनी में गोवंश ले जा रहे वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया तो वाहन चालकों ने उनको मारने का प्रयास किया। जिसके बाद नानपुर पुलिस पीछे से आए और युवकों से लेनदेन को लेकर कहा गया। युवकों ने बताया हमने जब ड्राइवर से आधार कार्ड मंगा  तो आधार कार्ड भी अन्य दूसरों का बताकर गो तस्करों की मदद करने का आरोप लगाया। मामले के बाद युवकों ने बताया कि हम हिम्मत करके सामना करने लगे तो पीछे से बोलेरो भरकर अन्य लोग आए और दादागिरी करने का प्रयास किया लेकिन हम लोगों ने सामना किया। जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़कर नानपुर थाने में  सुपुर्द किया गया। नानपुर पुलिस ने मामले को बढ़ता देख मामला दर्ज कर लिया। गोवंश को गोपाल गौशाला नानपुर में पंचनामा बनाकर सुपुर्द किया गया। नानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया और सभी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने का आश्वाशन दिया।

नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया ह।  जो आरोप लगा रहे है उसका प्रूफ दिया जाये, मैं ऐसे जवानों पर में कार्रवाई कर हटा दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *