नानपुर। नानपुर सिविल अस्पताल में डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर द्वारा GIZ के वित्तीय सहयोग से कोरोना टीकाकरण जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएससी नानपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राहुल वर्मा द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। जागरूकता अभियान में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं कोरोना का दूसरा टीका बूस्टर डोज के लिए लोगों तक जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी व मास्क टेबलेट वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर नानपुर की टीम मौजूद रही एवं सीएस सी नानपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। डीएससी द्वारा कोरोना जागरूकता की जानकारी अलीराजपुर विकासखण्ड के 30 गांव एवं सोंडवा विकासखण्ड के 30 गांव में साउंड सिस्टम के माध्यम से लोकल आदिवासी भाषा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की एवं आदिमजाति ग्रामोदय प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा । Post navigation ईदुल फितर का पर्व सादगीपूर्ण मना शादी के बाद आना लेने गया दूल्हा, परंपरा का निर्वहन किया