नानपुर। दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा आज बोहरा मरकज पर ईदुल फितर का पर मनाया। ईद का खुतबा सैय्यदना साहेब के भेजे हुवे प्रतिनिधि नाशिक से पधारे मुल्ला मुर्तजाभाई परवेज़ ने पढ़ाया। साथ ही ईद की मसर्रत पर मजलिस भी की गई। जिसकी सदारत जनाब मुल्ला मुर्ताजाभाई ने की मजलिस में शैख अकबरभाई मर्चेंट, मुल्ला कैजारअली दाऊदी, शैख शब्बीर नोबल, मुल्ला ताहेर मर्चेट, मुल्ला हुसैनी राज, मुल्ला खुजैमा राज, इकबाल राज, फखरुद्दीन मर्चेट, सज्जाद राज, मोहम्मदी मर्चेट, शाकिर हुसैन जाना, हुसैनी मर्चेंट, खुजेमा मर्चेंट, शब्बीर खयड़ी, हुजैफा मर्चेट, सहित सम्पूर्ण समाज ने शिरकत की। इस खुशी की मजलिस में आका–हुसैन की शान में मजलिस जाकेरिन ताहा दाऊदी, मुल्ला हुजैफा राज, फखरुद्दीन खयड़ी ने पुरजोश मातम के साथ पढ़ी। उक्त जानकारी देते हुवे समाज के प्रवक्ता मुल्ला शफकत दाऊदी ने बताया कि रमजान के पूरे माह में सभी बोहरा बंधुओ ने रोजे रख, नमाज, कुरआन की तिलावत कर बंदगी की। रोजाना धर्मगुरु साहेब के प्रतिनिधि तकरीर कर धर्म के नेक रास्ते पर चलने की हिदायत देते थे। साथ ही सैयदना साहब के बताए हुए फरमान की सभी आपस में मिलजुल कर रहे, जिस मुल्क में रहे वहा के प्रति वफादार रहे के साथ रोजाना आका हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादात पड़ कर पुरजोश मातम करवाते थे। आज बच्चो बड़ो के चेहरे पर एक अलग ही ईद की खुशी झलक रही थी। नानपुर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बोहरा समाज को ईद पर दिली मुबारकबाद पेश की। Post navigation जिन्होंने अपना धर्म बदल लिया उनको अजजा सूची से बाहर करें टीकाकरण जागरूकता रथ यात्रा अभियान का शुभारंभ किया गया