झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर की युवाओं की टीम ने दीपावली के उपलक्ष्य पर मरीजों को फल, मिठाई व बिस्किट वितरित कर दीप पर्व एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। ब्रदर्स क्लब बॉयस के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द्र एवं मिशन अस्पताल मे मरिजों को मिठाई व फल वितरीत किये। ग्रुप के सदस्यों ने बार्डर पर शहीद हो रहे जवानों कों श्रद्धाजंली देने हेतु इस वर्ष फटाखे नही छोडऩे का संकल्प लिया व मरिजों एवं गरिबों मे मिठाई व फल वितरित किऐ। नगरवासियों ने युवाओं की इस पहल की प्रशंसा कर बधाई दी। Post navigation अन्नकूट का हुआ आयोजन ’’ हनुमान जी को लगाये 56 भोग ’’ उत्कृष्ट विद्यालय में स्थाई शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर सांसद भूरिया को सौंपा ज्ञापन