कलेक्टर ने त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन
झाबुआ । स्थायी शिक्षक न होने से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर हो रहा है। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ जिसमें जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है वहां पर शासन द्वारा स्थायी शिक्षकों की व्यवस्था बार बार पालको एवं छात्रों की मांग के बाद भी नही की जा रही है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय प्रतित हो रहा है, शिक्षा सत्र आधा पूरा होने जा रहा है लेकिन अभी तक व्यवस्था के अभाव मे छात्र असमंजस में है। उत्कृष्ट विद्यालय में वाणिज्य संकाय विषय की हालत इतनी अधिक खस्ता है कि उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र पढाई के अभाव मे अपने आपको निकृष्ट समझने लगे है। छात्रों के साथ साथ उनके अविभावक भी शिक्षकों की स्थाई व्यवस्था के लिये कलेक्टर झाबुआ को पिछली 17 अक्टूबर को गुहार भी लगा चुके है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही की गई है। इस समस्या को लेकर पालको के एक प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया से भेंट कर उन्हे ज्ञापन सौपा एवं इस गभीर समस्या के त्वरित निदान की मांग की। भूरिया ने छात्रों एवं पालकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कलेक्टर आशीष सक्सेना से दूरभाष पर चर्चा की तथा छात्रों की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए इसके निदान के निर्देश दिए। कलेक्टर सक्सेना ने सांसद को आश्वस्त किया है कि इस बारे मे विभागीय तौर पर कार्रवाई की जा चुकी है तथा समस्या का स्थाई निदान हो जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्थायी शिक्षकों की अन्य स्थानो पर प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा उनसे अन्य कार्य लिया जारहा है। जिले में कई वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षकों को ऐसी स्कूलों पदस्थ किया गया है जिससे उनकी सेवाओं का लाभ पढाई मे नही मिल पारहा है । विभाग यदि सही व्यक्तियों की उचित स्थानों पर पदस्थी करता है तो निश्चित ही यह छात्र हित मे कदम होगा । सांसद भूरिया को आशीष डोशी के नेतृत्व में पालको के प्रतिनिधिमडल ने ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्यवाही करने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *