झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नवीन एफटीओ प्रणाली के माध्यम से प्रगति बहुत कम होने तथा ग्रामीण क्षेत्रो में हितग्राहियों के शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिपं सीईओ अनुराग चौधरी ने पेटलावद ब्लाक की ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर 9 नवंबर को प्रात: 10 बजे समक्ष में तलब कर उत्तर प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है। इन्हें किया गया तलब पेटलावद ब्लाक की ग्राम पंचायत तारखेडी, कुडवास, महुडीपाडा, पारेवा, अमरगढ, गोदडिया,गामडी, कसारबर्डी, बामनिया, धोली खाली, के सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर मुख्यालय तलब किया गया है। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में स्थाई शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर सांसद भूरिया को सौंपा ज्ञापन स्टूडेंट को मुनिश्री जसोल ने दी हिदायत संस्कार जीवन की अमूल्य धाती