झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- दीपोत्सव का त्योहार दीपावली मनाने के बाद से ही भगवान को 56 भोग लगाने के आयोजन शुरू हो जाता है। इसी कडी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लाभ पांचम पर मंशापूर्ण खेडापती हनुमान मंदिर पर शुक्रवार दोपहर बारह बजे भगवान को अन्नकूट का आयोजन कर भगवान को 56 भोग लगाये गये, महाआरती उतारी गई तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया महाप्रसादी के साथ-साथ आए भक्तों को भोजन प्रसादी भी दी गई। आयोजन बडे ही उत्साह पूर्ण माहोल में मनाया गया जिसमें बडी संख्या में धर्मावलंबी शामील हुए और अन्नकूट का लाभ लिया। Post navigation सरहद पर तनाव का असर – सरकार ने दूसरा बाजार नही ढुंढा – अब टमाटर फेंकने को मजबूर हुए किसान शहीदों को श्रद्धांजलि देने स्वरुप नहीं की आतिशबाजी