लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

श्री पार्श्व सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर आगामी 1 दिसंबर को श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जाजम महोत्सव एवं श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव कालअष्टमी जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मयंक बाफना ने बताया कि आयोजन में निश्रा प्रदान करने के लिए पधार रहे गच्छाधिपति आचार्यश्री हितेशचंद्रसूरीश्वरजी आदि ठाणा-6 एवं श्रमण-श्रमणीवृंद का 29 नवंबर सुबह 7 बजे पेटलावद रोड से नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। वहीं, 1 दिसंबर को जाजम महोत्सव के साथ श्री सोनाणा खेतलाजी भैरवजी का जन्मोत्सव भैरव कालअष्टमी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भैरूजी को 108 किलो के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं सच्चियाय माताजी और खेतलाजी भेरुजी को 56 भोग भी अर्पित किया जाएगा ! सुबह 11:39 बजे 108 दीपकों से भव्य महाआरती होगी ! आरती के बाद खेतलाजी को पालना झुलाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन में संगीतमय भक्ति के लिए सुप्रसिद्ध भजन गायिका हितांशी सोलंकी राजगढ़, मनीष मेहता जावरा एवं अनिल सालेचा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे ! समस्त आयोजन तीर्थ प्रेरक मुनि वैराग्यशविजयजी एवं तीर्थ के गादीपति विवेक लुणावत की देखरेख में संपन्न होंगे ! महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *