लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया श्री राम मंदिर बामनिया पर आगामी नवरात्रि महोत्सव को मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वानुमति से किशन रैकवार को युवा गरबा समिति का अध्यक्ष चुना गया, वहीं हरिओम उपलाना को उपाध्यक्ष, सचिव पद पर मुकेश पाल एवं कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश राणा और सहसचिव संदीप कहार को बनाया गया, सभी सदस्यों ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी! वही रैकवार ने बताया कि आगामी नवरात्रि महोत्सव सभी के सहयोग एवं साथ से,बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा, सभी वरिष्ठ जनों ने जो मुझे दायित्व दिया है में उसे अच्छे से निभाऊंगा ! Post navigation पर्युषण पर्व के पांचवें दिन धूमधाम से मना महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन