फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर

 अब ग्रामीण क्षेत्र से लेकर बड़े शहरों की संगीत प्रतिभा को आगे लाने के मकसद बॉलीबुल्स एंटरटेनमेंट एवं स्वर श्रुति इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में मध्य भारत स्तर पर सिंगर हंट “ वॉइस ऑफ सेन्ट्रल इंडिया “ किया जा रहा है। जिससे अलीराजपुर और आसपास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी आवाज़ से पहचान बनाने का बड़ा सुनहरा मौका है। अब अलीराजपुर की आवाज़ भी मुम्बई तक पहुंच सकती है । मौका है वॉइस ऑफ सेन्ट्रल इंडिया सिंगर हंट का । गायन के क्षेत्र में मध्य भारत मे यह एक पहला अनोखा आयोजन है जिसमे मध्य भारत के मुख्य शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, रायपुर, लखनऊ, उदयपुर इत्यादि में ऑडिशन किए जायेंगे। सिंगर हंट में ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन काफी तेज़ी से चल रहे है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतू www.bollybulls.com पर लॉगइन करें एवं ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्लाट न.143, सी 21 मॉल के पीछे स्थित ऑफिस पर आकर एवं 9926904277 पर संपर्क कर सकते है। विजेताओं को स्वयं की कंपोज़िशन पर रेकॉर्डिंग स्टूडियो में नया गाना गाने का अवसर दिया जायेगा जिसका ऑडियो वीडियो बनाकर उच्च स्तर पर प्रसारित किया जायेगा। साथ ही लाखों के उपहार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए जायेंगे। 10 नवंबर को इन्दौर में ऑडिशन शुरू होंगे जिसमें प्रतिभागियों को जज करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा इन्दौर में मौजूद रहेंगे। इसी कड़ी में 17 नवंबर को भोपाल, 24 नवंबर को रीवा, 1 दिसंबर को जबलपुर, 8 दिसंबर को ग्वालियर एवं उदयपुर, 15 दिसंबर को रायपुर एवं लखनऊ में ऑडिशन किये जायेंगे। स्वर श्रुति एवं बॉलीबुल्स के डायरेक्टर संदीप कनोजिया एवं सुलभ खंडेलवाल ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए इन्दौर ऑडिशन के दौरान ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी 10 नवंबर को सुबह 10 बजे किये जायेंगे, एवं प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर संस्था की तरफ से कुछ ऑफर भी दिए जा रहे है। ग्रैंड फिनाले 29 दिसंबर को इंदौर में अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से लाभमंडपंम में होगा जिसमें सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका हेमा सरदेसाई एवं द वॉइस 2019 की फीमेल विजेता टेलेंटेड गायिका सिमरन चौधरी प्रतिभागियों के हुनर को परखेंगी। प्रतिभागियों के लिए सिंगिंग वर्कशॉप, ट्रेनिंग और उचित मार्गदर्शन भी हेमा सरदेसाई द्वारा दिया जाएगा।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *