हरीश राठौड़, पेटलावद आदिवासी छात्र संगठन द्वारा गत दिवस कुलपति के नाम एक ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य को सौंपा गया जिसमें 9 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथि के संशोधन की मांग की गई। छात्र संगठन ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया गया है जिसे पूरे विश्व में प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के अंतर्गत आने वाले 9 जिलों में भी इस पर्व को मनाया जाएगा जिस के कारण महाविद्यालय में पढऩे वाले आदिवासी विद्यार्थी और कर्मचारी भी इससे प्रभावित होंगे। इसलिए आपके क्षेत्राधिकारी में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं 9 अगस्त की तिथि को संशोधित करने करने की मांग की। Post navigation प्रख्यात कवि धनराज वाणी आज 10 बजे आकाशवाणी इंदौर में प्रसारित काव्यगोष्ठी पर करेंगे काव्यपाठ परोपकर को महत्व देते हुए शर्मा परिवार ने दिवंगत माताजी का करवाया नेत्रदान