जितेंद्र वाणी, नानपुर जोबट नगर प्रख्यात कवि धनराज वाणी आकाशवाणी इन्दौर द्वारा प्रसारित होने वाली काव्यगोष्ठी में संचालक की भूमिका निभाते हुए सातवी बार काव्य पाठ करेंगे। वाणी ने इस बार मेक इन इण्डिया-डिजिटल इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, सबल रोजगार योजना व कौशल विकास जैसी महती योजनाओं से शहर व गांव में हो रहे परिवर्तन को चिन्हित कर ‘बदल रहा है मेरा गांव’ विषय पर काव्यपाठ किया। साथ हि काश्मीर मे हो रहे घटनाक्रम पर शहिदो को श्रद्धांजलि देते हुए मैं देशभक्ति सारी हदे भूला दूंगी, सरहदों के पार भी तिरंगा में लहरा दूंगा, देशभक्ति का गीत गाया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण शुक्रवार को रात्री 10 बजे आकाशवाणी इन्दौर से प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रसारण पर अर्पण कला मंच व आसरा संस्था के सदस्यों व नागरिकों में उत्साह का माहौल है। Post navigation जहीर मुगल बने मध्य प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव, झाबुआ रतलाम का मिला प्रभार विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाली परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन