पीयूष चन्देल, अलीराजपुर 

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर वनाधिकार पट्टो का वितरण किए जाने के सम्बन्ध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे, परन्तु जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पट्टो का वितरण नही हो सका, जबकि सहायक आयुक्त आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं भोपाल के आदेश अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राथमिकता के साथ प्रशासन को आदेश जारी किया था, जिसमे वनाधिकार पट्टों का वितरण पंचायत स्तर पर करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया।आदिवासी विकास विभाग अलीराजपुर की उदासीनता एवं सुस्त रवैया के चलते माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन नहीं किया गया जिससे प्रत्येक पंचायत स्तर पर आदिवासी समाज के पात्र हितग्राही को पट्टो का वितरण नही हो सका। माननीय मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजना का लाभ आम जन तक नही पहुच रहा है।सामाजिक कार्यक्रम में शासन का आदेश होने के बाद भी पट्टे का वितरण नही होने से आदिवासी समाज का जिला प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

मुकेश रावत जयस राज्य प्रभारी , विक्रम सिंह चौहान जयस जिला अध्यक्ष, अरविंद कनेश उपाध्यक्ष ने बताया है, कि प्रदेश में आदिवासी समाज के जन कल्याण हेतु कई प्रकार की विभिन्न योजनाओं का संचालन शासन द्वारा किया जा रहा है। 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वनाधिकार पट्टों का वितरण ग्राम पंचायत स्तर पर किये जाने हेतु आदेशित किया गया था किंतु आदिवासियों के हित के कार्य को जिला प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा गया है, जो कि निन्दनीय है। सुरभि गुप्ता कलेक्टर से आदिवासी संगठन द्वारा मांग की गई है, कि तत्काल पंचायत स्तर पर पट्टों का वितरण करवाना सुनिश्चित करे और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पट्टे का वितरण नही करने वाले लापरवाही ओर गैर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ ही इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग, आयुक्त संचालनालय आदिम जाति क्षेत्रिय विकास योजनाएं सतपुड़ा भवन भोपाल को लिखित में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *