पीयूष चन्देल, अलीराजपुर स्थानीय सहयोग गार्डन के सामने वार्ड नंबर 01 में बनी नई कॉलोनी में विगत कई वर्षों से लोग निवास कर रहे है, लेकिन आज तक वहाँ ना तो बिजली के खंभे लगाए गए है, ना ही आरसीसी या डामर रोड बनाया गया है। जिससे वहां निवासरत लोगो को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने की वजह से कच्चे रोड पर काफी कीचड़ हो जाता है, और बिजली के पोल नहीं होने से पूरी कॉलोनी में काफी अँधेरा छाया रहता है, जिससे कई प्रकार की दुर्घटना और चोरो के छिपने का भय बना रहता है। रहवासियों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कई बार स्थिति से अवगत करवा कर आवेदन भी दिए जा चुके है, की मध्य प्रदेश शासन की योजनाओ के अंतर्गत सहयोग गार्डन के सामने वार्ड नंबर 01 मनोरमा गैस गोदाम के पास वाले मार्ग पर बिजली के पोल व आर सी सी रोड बनवाने का महत्वपूर्ण कार्य करने की कृपा करे। लेकिन फिर भी आज तक कोई सुनवाई नही हुई है। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर वनाधिकार पट्टो का नही हुआ वितरण, जिला प्रशासन की उदासीनता हुई उजागर दाउदी बोहरा समाज ने मुहर्रम पर्व पर विद्युत व्यवस्था सुचारू से जारी रखने के लिए सौंपा ज्ञापन