झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- गुरुवार को दोपहर सगिया जूनापानी निवासी युवती मीला पति हिंदूलसिंह अजनार ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती मीला अपने पिहर घावलिया में थी और उसने कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा लाए, यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झाबुआ जिला चिकित्सालय रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवती की मौत हो गई। जिसके बाद पारा पुलिस चौकी पर मर्ग कायम किया गया तथा तहसीलदार ने शव का पंचनामा बनाया लेकिन सूर्यास्त होने के चलते शव का पोस्टमार्टम आज नहीं हो सका। शव का पोस्टमार्टम सुबह होगा। Post navigation अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी बोलेरो पिक-अप को रात में चुरा ले गए शातिर चोर