झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ शहर के पशुपतिनाथ टाइल्स दुकान के पास शशिकांत मिश्रा के हॉस्टल के अंदर सारंगी निवासी 22 वर्षीय युवक टिंकू पिता हीरालाल पाटीदार जो कि पशुपतिनाथ मार्बल झाबुआ में काम करता था, ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस के लिए बड़ा सवाल यह है कि होस्टल में रहने वालों को बॉडी की बदबू क्यों नही आई? फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं युवक टींकू के पिता हीरालाल पाटीदार का कहना है कि टींकू पिछले पांच दिनों से घर से नहीं आया, वे अक्सर शराब का नशा करता था। Post navigation अपने ही सहकर्मी से रिश्वत खा रही महिला बीईओ लोकायुक्त रेड मे धराई विवाहिता की पिहर में कीटनाशक पीने से मौत