विद्युत कंपनी की मनमानी, इस गांव में दो दिनों से बिजली नहीं है, ग्रामीण उमस भरी गर्मी एवं अंधेरे में रहने को मजबूर

बुरहान बंगड़वाला, खरडू बडी

झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में शनिवार को हुई तेज आंधी एवं बारिश से गांव खरडू बड़ी के उमरिया फाटक के बिजली तार टूट जाने से गांव में विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी।जो कि आज दिनांक तक लाइन मेन द्वारा ठीक नहीं कि गई।जिससे कि उमस भरी गर्मी के चलते अंधेरे में ग्रामीणों को रहना पड़ रहा है । रात्रि में मच्छरों के भी प्रकोप रहता है जिससे मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारी का भय रहता है।

सवाल यह है कि क्या पारा डीसी में इतने भी बिजली कंपनी के कर्मचारी नहीं है जो इस छोटी सी लाइन को चालू कर दे।जब बात बिजली के बिल की आती है तो विधुत मंडल के अलग अलग कर्मचारी गांव में जाकर बिजली बिल जमा करवाते है तो क्या इस विधुत लाइन के तार को जोड़ कर चालू नहीं कर सकते क्या यहाँ के ग्रामीण बिजली बिल नहीं भरते है? सिर्फ दो दिनों में विधुत मंडल वालो द्वारा यहाँ पर जो बिजली के पोल गिरे उन्हें खड़े कर आस पास के पेड़ की कटिंग की गई है लेकिन विधुत तार नहीं जोड़े गए।

ग्रामीण नादु, रामेश्वर पंचाल, दिनिया खराड़ी, बहादुर, सुनील, रामसिंग आदि का कहना है कि दो दिन बीत गए अभी तक हमारी छोटी सी लाइन विधुत मंडल वालो के द्वारा चालू नहीं कि गई। कई बार लाइन मेन चौधरी एवं अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों को फ़ोन किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी हम इलेवन केवी लाइन पर काम कर रहे है फिर वहाँ का काम करेंगे।तो क्या हम लोग बिल नहीं भरते हमारे छोटे बच्चे को भी बाहर सुलाना पड़ता है और अभी मच्छरों का प्रकोप भी बहुत है जिससे बच्चे बीमार होते है। रामेश्वर पंचाल का कहना है कि विधुत सप्लाई बंद होने से हमारी आता चक्की का व्यवसाय बाधित हो रहा है। लाइनमैन को फोन लगाओ तो उनका जवाब आता है कि अभी हम इलेवन केवी लाइन पर काम कर रहे हैं फिर तुम्हारे उधर आकर काम करेंगे 2 दिन में सिर्फ तार के आस पास के पेड़ों की कटाई की गई और गिरे हुए पोल खड़े किए गए है।तो क्या हम लोग लाइट बिल नहीं भरते हैं जो आज हमारे दो-दो दिन हो गए बिजली नहीं आ रही है अगर ऐसा ही शहर में रहता तो क्या वहां पर भी इस तरह से काम करते हैं विद्युत मंडल वाले?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *