खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिन भर की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को तब राहत मिली जब करीब 3 बजे तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-14-at-4.34.29-PM.mp4 खरडू बड़ी के उमरिया फाटक पर तेज आंधी के कारण एक हेयर सैलून की दुकान पर बबूल का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो दुकान में कोई नही था। इसी के साथ ही विधुत तार भी टूट गए जिससे गांव की विधुत सप्लाई बंद हो गई। तेज आंधी तूफान के कारण कई घरों के पतरे भी उड़ गए एवं खेत खेड़ने गया ट्रेक्टर भी पलटी खा गया जिसमें किसी को चोट नहीं आई। खबर लिखे जाने तक भी तेज बारिश शुरू थी। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर सामूहिक श्रमदान कर पौधारोपण किया विद्युत कंपनी की मनमानी, इस गांव में दो दिनों से बिजली नहीं है, ग्रामीण उमस भरी गर्मी एवं अंधेरे में रहने को मजबूर