खरडू बड़ी। देश भर में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आज झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी की हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में भी 11 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पानी आने के बाद भी स्कूल के स्टाफ के साथ स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल परिसर में योग किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे सूर्य नमस्कार और ओम् उच्चारण के साथ हुई। प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

योग कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. पार्वती रावत, डॉ.के.एस.डोडवे,डॉ. तमन्ना पठान, डॉ. नवलसिंग बामनिया,प्रेमलता मकवाना, हाई सेकेंडरी स्कूल प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीलम माँगरिया, सुहाना शेख, गायत्री पाटीदार, गायत्री खरवड़िया, शंकर राठौड़, राजेश जांगिड़,शंकर, अंकुर,दर्यावसिंग राठौर आदि स्टॉफगण के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *