राहुल राठौड़, जामली सफलता विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद की 12वीं जीव विज्ञान की होनहार छात्रा विद्या राजेंद्र पाटीदार ने राज्य मेरिट में 93.8 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया व पेटलावद क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा विद्या को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सम्मानित किया गया। वही हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में कोमल लीलाधर पाटीदार ने 96 प्रतिशत प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। सकता है। शासकीय हाईस्कूल की छात्रा कोमल ने जिले मे टाप स्थान प्राप्त किया। कोमल के परिजनों ने बालिका की उन्नति पर हर्ष व्यक्त किया । परिजनो के मुताबिक कोमल रात दिन पढ़ाई करती थी। उसकी मेहनत और लगन से ग्राम मे हर्ष है। कोमल का कहना है कि वो आगे जाकर गणित विषय लेकर इंजीनियर बनना चाहती है। स्कूल के प्राचार्य उंकार सिह मेडा व सभी स्टाफ ने कोमल की इस सफलता पर बधाई दी। Post navigation कर्नाटक विस में जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर निकाली रैली संगीतमय श्रीमद् भावगत ज्ञान गंगा 16 मई से