भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजे के साथ ही भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर जीत की और बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी को बहुमत की और बढ़ते देख खुश बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पिटोल में बीजेपी के झंडे लहराते हुए नारों की गूंज के साथ आतिशबाजी की। इसके बाद रैली निकाल जश्न मनाया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश जबड़वाल नेप ार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि लगातार बीजेपी की एक के बाद एक राज्यों में जीत इस बात का सबूत है कि भारत का हर कोना विकास और कांग्रेस मुक्त भारत चाहता है। रैली में विधायक प्रतिनिधि जगदीश जबड़वाल, महेंद्रसिंह ठाकुर, भिफलिया सरपंच श्रीमती अंजू मेडा, प्रतीक शाह , मकन सिंग गुण्डिया, सुमेर भाई, बदन नायक, विक्रम नायक, मागीलाल खतेडिय़ा, हुसेन बोहरा, रामु भाई, रामु भाई, नर्सिंग भाई के साथ पिटोल भाजपा इकाई के अनेक कायकर्ता उपस्थित थे । Post navigation भूमिका ने हाईसेकंडरी में 86.8 व विवेक ने हाईस्कूल में 92.5 फीसदी अंक अर्जित कर किया गौरवान्वित विद्या ने 12वीं में 93.8 तो कोमल ने दसवीं में 96 फीसदी अंक हासिल करने पर ग्राम में खुशी