पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया जयश्री गणेश आयोजक समिति द्वारा श्रीमद् भावगत कथा का आयोजन 16 मई से शुरू हो रहा है। सात दिनों तक चलने वाली भागवत कथा झाबुआ चौराहा पंचायत कॉम्प्लेक्स घोड़ास्थल रोड रायपुरिया पर होगा जिसमें भीलवाड़ा राजस्थान के लेसवा से महाराज करणजी शर्मा के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा का आयोजन किया जाएगा। 16 से 22 मई तक प्रतिदिन 11.30 बजे से 3.30 बजे तक कथा अनवरत चलेगी। भागवत कथा में धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में शिरकत कर लाभ लेने की अपील आयोजक समिति ने की है। Post navigation विद्या ने 12वीं में 93.8 तो कोमल ने दसवीं में 96 फीसदी अंक हासिल करने पर ग्राम में खुशी आम के पेड़ पर नाबालिग युवक-युवती के शव लटके होने से गांव में पसरा शोक