जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर के पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित डॉक्टरो के नया आवास के पीछे सोमवार को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। आसपास रहने वालों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया, बताया जाता है कि रात 8:10 बजे के बीच अजगर को आसपास रहने वालों ने देखा इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग के टीम पहुंची जहां लगभग 16 फीट लंबा है अजगर जिसका वजन लगभग 35 किलो के आसपास है, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में वन रक्षक धर्मेंद्र चौहान, सुमर सिंह कनेश, विक्रम वास्कले, एवं वन विभाग की टीम का सहयोग रहा। Post navigation जोबट में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां, 9 अगस्त को होगा आयोजन एसडीएम ने व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर खाद वितरण की व्यवस्था संभाली, किसानों की लंबी कतारें लगी