जोबट। अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुवार को जोबट एसडीएम अर्थ जैन ने जोबट छोटा बस स्टैंड स्थित अचानक स्थानीय एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया, मौके पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, जिन्हें समय पर खाद नहीं मिलने की आशंका सता रही थी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से किसानों को खाद मिलने में दिक्कतें आ रही थीं, शिकायतों के बाद एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त किया, उन्होंने व्यापारी को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबी कतारों में इंतजार करते रहे किसान सुबह से ही किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए दुकान के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए, कुछ किसानों ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाई थी। प्रशासन की तत्परता से मिली राहत एसडीएम की तत्परता से खाद वितरण में तेजी आई और व्यवस्था बेहतर हुई, प्रशासन ने मौके पर मौजूद किसानों को आश्वासन दिया कि सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलेगी और कोई भी किसान निराश नहीं लौटेगा वही व्यापारियों को चेतावनी देते हुए जोबट एसडीएम ने साफ तौर पर कहा कि यदि कोई भी व्यापारी कालाबाजारी या अनियमितता करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation वन विभाग की टीम ने करीब 16 फीट के अजगर रेस्क्यू किया हमारे झंडे और डंडे अलग हो सकते हैं लेकिन हमारी विचार धारा एक है : शंकर बामनिया