जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन को लेकर आदिवासी समाज के सदस्यों की एक बैठक कृषि उपज मंडी में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्णय के अनुसार, 9 अगस्त को सभी समाजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सुबह 10 बजे बाग रोड पानी टंकी पर एकत्रित होंगे। सुबह 11 बजे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एक रैली शुरू होगी जो जोबट के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचेगी, जहां एक सभा का आयोजन होगा। इसके बाद सभी लोग जिला मुख्यालय आलीराजपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। Post navigation कपास के खेत में मिला एक विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा वन विभाग की टीम ने करीब 16 फीट के अजगर रेस्क्यू किया