जितेंद्र वर्मा जोबट आलीराजपुर जिले के जोबट तहसील के उंडरी गाँव में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। गाँव के तडवी फलिया में गुलशन धुंदरिया डावर (भील) के कपास के खेत में सुबह करीब 8:30 बजे अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई लगभग 18 फीट और वजन 45 किलो है। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की साँस ली। Post navigation जोबट श्रवण मास के अंतिम सोमवार को भव्य शाही सवारी को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई आयोजित जोबट में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां, 9 अगस्त को होगा आयोजन