जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट के श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर मे निकलने वाली भव्य शाही सवारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व समाज के अध्यक्ष, समाजसेवी, मातृशक्ति की उपस्थिति में शाही सवारी व शोभा यात्रा को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आवान किया गया।

नगर श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे सर्व समाज अध्यक्ष, समाज प्रमुख, समाजसेवी, मातृशक्ति व पुजारी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने अपने विचार रखें ओर श्रावण के अंकिम सोमवार के प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर व सत्यनारायण मंदिर महाकाल सेवा समिति द्वारा हर बार की तरह इस बार भी महाकाल की शाही सवारी के तर्ज पर यहाँ पर भी भगवान महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी‌। जो की भगवान महाकाल सुसज्जिद ढोले मे विराजमान होगे वहीं नीलकंठेश्वर महादेव सुसज्जिद बग्घी मे विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकालेगा।इस भव्य शाही सवारी की यात्रा मे ढोल,नगाडे घोड़े और आदिवासी नृत्य स्थल शामिल रहेगा नगर की भिन्न मार्ग से भगवान श्री महाकाल की शाही सवारी निकलेगी और जगह-जगह पर स्वागत गीत और महारथी करने का विचार भी सभी में रखा और सभी की सहमति पर सारे कार्यक्रम तय किए गए हैं इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रमुख समाज अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ वानप्रस्ती राजेंद्र सोनी ने जोबट नगर के समस्त हिंदू सर्व समाज को श्रावण मास के अंतिम सोमवार दोपहर 3 बजे भगवान महाकाल की शाही सवारी व शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। साथ ही महाकाल सेवा समिति के द्वारा नगर में दिए जाने वाले  निमंत्रण पत्रिका का विमोचन भी किया गया। बैठक के दौरान विशेष रूप से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर उत्सव समिति, सत्यनारायण भगवान मंदिर के महाकाल सेवा समिति के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *