जितेंद्र वर्मा, जोबट भारत सरकार का उपक्रम डाकघर जो जोबट तहसील का एकमात्र बड़ा डाकघर है,जिसमें सैकड़ों लोग प्रतिदिन नगदी जमा-निकासी और डाक से संबंधित कई कार्य करने के लिए डाकघर में जाते हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250730-WA0010.mp4 वही जोबट नगर का आधार सेंटर भी यहां है कई ग्रामीण वह स्थानीय नागरिक आधार कार्ड नवीनीकरण वह आधार सुधारने के लिए यहां आना जाना लगा रहता है लेकिन डाकघर के दोनों दरवाजों पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लेने से लोगों को वाहन पार्किंग करने में परेशानी होती है,दोनों दरवाजों से ग्राहक प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इससे डाकघर के ग्राहक अपने वाहन पार्किंग करने के लिए परेशान होते हैं वही गुरुवार को बाजार के दिन समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है,डाक वहन को डाकघर से काफी दूरी पर खड़ा रहना पड़ता है हितग्राही को आने जाने की समस्याओं को लेकर सामना करना पड़ता है अब देखना यह है कि नगरी प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारी डाकघर के गेट को अतिक्रमणकारियों से कब तक मुक्त कर पाएगी जोबट नगर परिषद के सीएमओ से मौखिक रूप से की शिकायत पोस्ट ऑफिस के स्थानीय अधिकारी हीरु भूरिया ने कहा कि हमने इस समस्या के निराकरण के लिए मुख्य नगर परिषद अधिकारी को कई बार मौखिक रूप से कहां है ताकि लोगों की परेशानी का हल हो सके और पोस्ट ऑफिस आने वाले लोग आसानी से आ-जा सकें,खास करके गुरुवार के दिन दुकानदारों के द्वारा हमारी दोनों गेट पर अतिक्रमण कर लिया जाता है कई बार हितग्राही को इन अतिक्रमण करने वालों की अभद्रता का सामना करना पड़ता है वहीं गुरुवार के दिन हमारे डाक वहन गेट के पास खड़ी रहने की जगह नहीं मिलती गेट पर किए गए अतिक्रमण की वजह से कई दूरी पर हमारी डाक वहन खड़ा करना पड़ता है। Post navigation तल घर में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी जोबट श्रवण मास के अंतिम सोमवार को भव्य शाही सवारी को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई आयोजित