जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 20 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार अलसुबह तेज बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि नदी नालों में पानी बढ़ने लगा। नानपुर क्षेत्र में हथनी नदी पर बने फाटा डैम में भी जल स्तर बढ़ गया। वर्तमान में डैम में पानी का लेवल 259.50 मीटर पर है। टाइम कीपर करम सिंह माेर्य ने बताया अगस्त महीने में डैम का लेवल 259 मीटर रखना है इसलिए 50 सेमी खाली करने के लिए गुरुवार रात को डैम का एक गेट खोला गया। शुक्रवार को भी दिनभर गेट पूरा खुला रहा। जब तक 50 सेमी खाली नहीं होता तब तक डैम का गेट खुला ही रहेगा। गेट खुलने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंचे। Post navigation गुजरात से आए युवक की तालाब में डूबने की आशंका, रेस्क्यू टीम दो दिन से कर रही सर्चिंग 120 घंटे बाद तालाब ने उगला युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया