जितेंद्र वाणी, नानपुर गुजरात में मजदूरी करने वाले आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के तालाब में डूबने की आशंका है। इसके चलते रेस्क्यु टीम दो दिन से तालाब में उसकी तलाश कर रही है। मामला समीपस्थ ग्राम राजावाट का है। जानकारी के अनुसार रमेश चौहान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी राजवाट मजदूरी करने गुजरात गया था, कुछ दिन पहले ही वह यहां लौटा था। उसकी शादी गुजरात की डबोई की महिला के साथ हुई है। लेकिन वह गुजरात से अकेला आया था। बुधवार को तालाब के बाहर उसकी मां को रमेश की चप्पल नजर आई। मां ने शोर मचाया तो ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। इसके बाद तालाब में उसकी तलाश शुरू हो गई। एसडीआरएफ की टीम तालाब में रमेश की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले में पुलिस भी साफ-साफ कुछ भी नहीं कह पा रही है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-22-at-4.06.21-PM.mp4 Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुध लेने वाला कोई नहीं, लैब के लिए हरा भरा नीम का पेड़ भी काट दिया लगातार हो रही बारिश के कारण फाटा डैम के गेट खोले गए