रक्षित मोदी छकतला आज छकतला में रोको टोको अभियान के तहत के तहत एसडीएम किरण सिंह अंजना के नेतृत्व मे नायब तहसीलदार शर्मा व पटवारी अपने दल बल के साथ चौकी के सामने अभियान शुरू किया। इसके बिना मास्क बाइक से बाजारों में घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की। वहीं दुकानों पर कोल्ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट चेक की गई, एवं ओवरलोड वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं इस ओर बाजार मे पड़े कचरे के ढेर को देख कर ने नाराजगी जताई। इसके बाद तत्काल पंचायत कर्मी को फोन लगा कर वहा तुरंत सफाई के निर्देश दिये कुल 36 चालानी कार्रवाई में 6700 रूपए के वसूले गए। सोंडवा में तहसीलदार ने सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने, बाजारों में सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करने तथा घरों में पहुंचने के बाद सैनिटाइजर करने व हाथों को बार-बार साबुन से धोने की समझाइश दी। Post navigation डरे नही कोरोना उतना घातक भी नहीं कोरोना – एक पहलु यह भी किसानों की समस्याओं और पीली पड़ी फसलों को लेकर पहुंचे कांग्रेसी नेता और विधायक