झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सामाजिक व खेल कार्यों में अग्रणी संस्था सृजनशील जीव कल्याण समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर रेसलिंग स्पर्धा में शामिल होने जा रहे खिलाडिय़ों को समारोह पूर्वक विदाई दी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए गौरव शर्मा, काव्य मूथा, भव्या पटवा, सिद्धांत बावीस्कर, आरण्य परमार, हर्षित सतोगिया, दिव्यांश बैरागी, पवन प्रजापति, युवराजसिंह राठौर, स्वाति चौहान को खिलाड़ी पुणे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर संस्था कि अध्यक्ष संतोष मूणत, आकाश चौहान, सचिव वेंकट त्रिवेदी, आशीष बाविस्कर मौजूद थे। संस्था ने छात्रों को 5100/- की राशि भी आर्थिक सहयोग के रूप में दी। ————- Post navigation सोनिया ओंसारी के जिला मंत्री से क्षेत्र में हर्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर की क्षेत्र में लगातार घट रही जनसंख्या, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध