झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी की नवीन जिले की कार्यकारणी में जिला मंत्री पद पर पेटलावद से सोनिया ओंसारी को नियुक्त किया गया है, जिससे नगर के भाजपाई में खुशी की लहर है। जिला मंत्री सोनिया ओंसारी ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका में पूरी निष्ठा से निर्वाहन करूंगी। प्रदेश संगठन ओर जिला संगठन एवं क्षेत्र की विधायक निर्मला भूरिया ने जो मुझ पर बरोसा किया है उस पर में हर संभव प्रयास कर खरा उतरनी की कोशिश करूंगी। निष्ठावन ओंसारी के जिला मंत्री बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन, जिला भाजपा ओर विधायक निर्मला भूरिया का आभार माना है। सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, आनोखिलाल मेहता, शंकर राठौर, मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा, मनोहर भटेवरा, प्रदीप पटवा, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र परिहार, व्यंकट त्रिवेदी, दुर्गादास राठौड़, राकेश माण्डोत, आजाद गुगलिया, चन्दन ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *