गुरू पूर्णिमा उत्सव पर सांई बाबा का फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया। झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरू मेरो अमृत है जैसे भजनों से गुरू भक्तों ने मंगलवार को सुबह से गुरूपूजन प्रारंभ किया जो दिन भर चलता रहा। नगर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व मंदिरों में गुरू पूजन का आयोजन रखा गया। नगर में मुख्य आयोजन सांई मंदिर, रामदेव मंदिर, गायत्री मंदिर, गुरूद्वारा, रामशरणम, अवधुतानंद जी के आश्रम पर रखा गया, जहां विभिन्न धार्मिक आयोजन रखे गए। साथ ही हर स्थान पर भंडारे का आयोजन भी रखा गया। सनातन सेवा आश्रम के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया। यहां पर 5 दिनों से अखंड कीर्तन चल रहे थे, जिनका मंगलवार को महाआरती व भंडारे के साथ समापन हुआ। सांई मंदिर पर विशेष आयोजन सांई मित्र मंडल के द्वारा विशाल अन्नपूर्णा कलश यात्रा निकाल। पहले मंडल ने 1151 कलश मंदिर परिसर में वितरित करने का सिलसिला शुरू किया। बालिकाओं की संख्या बढने पर कलश कम पड गए। इसके बाद कुल 1551 कलश से एक विशाल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। बैंडबाजों के बीच दो किमी लंबी कलश यात्रा में श्रद्वालुओं का हूजूम उमड़ पड़ा। सांई मित्र मंडल ने इस वर्ष कलश यात्रा को श्रद्वांजलि चौक पर ले जाकर ब्लास्ट हादसे में दिवंगतो को श्रद्वांजलि अर्पित की। कलश यात्रा का स्वागत हुआ महांकाल पथ पर भाजपा के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौड, मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितीराज सिंह देवडा, कमलेश परमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। – Post navigation जिपं सीईओ ने ग्रामीणों को दी समझाइश वृद्ध महिला ने लगाई फांसी