जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन पर नानपुर में गुरुवार देर शाम अनुविभागीय एसडीओपी नीरज नामदेव राम चौक के गरबा पांडाल में पहुंचे। यहां महा आरती में शामिल हुए। महाप्रसादी के बाद नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया के द्वारा शक्ति सम्मान अभियान , महिला सुरक्षा अभियान की जानकारी दी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-11-at-1.21.54-PM.mp4 कनासिया ने बताया 3 से 12 अक्टूबर तक जिले में शक्ति सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि नानपुर में आठ जगह पर पांडाल में शाम को महा आरती के साथ गरबे होते हैं। यहां पर संगीतमय गरबे हो रहे हैँ। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहती है। सभी पांडालों में युवक युवतियां नए वेशभूषा में गरबे कर रहे हैं। एसडीओपी नीरज नामदेव, वासुदेव वाणी अखिला भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी नानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र वाणी राज सहित अन्य समाज जनो के साथ ने अति प्राचीन श्री कालिका मंदिर के भी दर्शन किए आशीर्वाद लिया। शनिवार को दशहरे पर भी पुलिस भारी भीड़ होने से पुलिस की व्यवस्था देखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। Post navigation फाटा डैम में भरपूर पानी, लेकिन नानपुर को नहीं मिलता इस डैम के पानी का फायदा नानपुर में जलते हैं दो रावण, जानिये नानपुर में पंचायत के अलावा कौन करता है रावण दहन