छकतला। गायत्री परिवार सोंडवा के गायत्री परिजनों ने दिनांक 19/8/2024 सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व (नारियल पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर गायत्री परिजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष रूप से दस स्नान किया। इसके बाद नया यज्ञोपवीत (जनेऊ)धारण किया। तहसील सह समन्वयक श्री इंग्लेश तोमर ने बताया कि रक्षाबंधन (श्रावणी पूर्णिमा)के दिन सभी गायत्री परिजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दस प्रकार के औषधीय गुणों से प्रयुक्त पदार्थ जिसमे यज्ञ भस्म, गोमय (गाय का गोबर), गोमूत्र,मिट्टी,गाय का दूध,गाय का दही,शहद, घी,हल्दी ओर कुशा घास इन वस्तुओं के द्वारा स्नान कर यज्ञ के माध्यम से नए यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण करते हैं,तथा परम पूज्य गुरुदेव,परम वंदनीय माता ओर गायत्री माता कि ओर से रक्षासूत्र बांधते हैं।दस स्नान का कार्यक्रम सोंडवा तहसील कि निम्न प्रज्ञा संस्थानों में सम्पन्न किए गए:- गायत्री प्रज्ञा मंडल अचपई(करा नदी)! गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा गायत्री प्रज्ञा पीठ बिछोली गायत्री नव चेतना केंद्र सोंडवा:- झंडाना(मां नर्मदा नदी तट) गायत्री प्रज्ञा पीठ बडदा गायत्री प्रज्ञा मंडल लोड़नि में किसी कारण वश 20/8/2024 मंगलवार को दस स्नान रहेगा। सभी गायत्री परिजनों ने अपनी सुविधा अनुसार पहुंच कर इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आप को धन्य बनाया। Post navigation मां नर्मदा तट से कावड़ भरकर निकली यात्रा में करीब 320 कावड़ यात्री शामिल हुए बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, पोल सहित डीपी जमीदोज हुई, सुबह से गुल है बिजली