छकतला। अलसुबह हुई बारिश के दौरान एक पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। दरअसल, छकतला के कोठारी फलिये में तेज बारिश के कारण एक पेड़ विद्युत तार पर गिर गया। जिससे विद्युत डीपी और विद्युत खम्बे गिर गए। कोई जनहानि नहीं, लेकिन बिजली गुल हो गई। घटना शुक्रवार अलसुबह की 5 बजे की है। कोठारी फलिये की लाईन बंद कर बाजार की लाईन शुरू करने का काम जारी है। Post navigation रक्षाबंधन और श्रावणी पर्व पूर्णिमा पर विशेष पूजन और दस स्नान का हुआ आयोजन उफनती रपट पार करने के चक्कर में बाइक सहित बहा युवक, पढ़िए कहां हुआ हादसा