छकतला। लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बन रही है। रविवार को दिनभर से बारिश जारी है। इस बीच दोपहर में मुकेश नामक छकतला के समीप फुलमाल रपट से युवक बाइक सहित बह गया। जानकारी के अनुसार मुकेश बाइक लेकर रपट पार करने लगा। लोगों ने उसे रोका लेकिन वह नहीं माना और रपट पार करता रहा। आधी रपट पार करने के बाद वह बाइक सहित बह गया। लगभग 500 मीटर दूर जाकर वह झाड़ियों के सहारे बाहर निकला। हालांकि उसकी बाइक नहीं मिल पाई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-25-at-4.21.44-PM.mp4 Post navigation बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, पोल सहित डीपी जमीदोज हुई, सुबह से गुल है बिजली थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से की चर्चा, उनकी समस्याएं जानी और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया