छकतला। धर्म जागरण के लोगों द्वारा आकडिया मां नर्मदा तट से कांवड़ भरकर निकली, इस कांवड़ यात्रा में करीब 320 कावड़ यात्री शामिल हुए। धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कांवड़ भरी जाती हैं। आकडिया से कांवड़ भरकर पहले दिन मथवाड में रात्रि विश्राम रहा। जिसमें धर्म सभा का आयोजन किया गया सभा का संबोधन श्रीमान आशीष जी सोनी जोबट अलीराजपुर जिले के सद्भाव संयोजक के द्वारा उपस्थित कावड़ यात्रियों को कावड़ यात्रा के महत्व एवं सनातन संस्कृति के साथ जनजाति समाज का जुड़ाव आदि अनादि काल से रहा है एवं भगवान भोलेनाथ जिसको अपने गावं के बाबा देव के रूप में पूजा की जाती है इसलिए सभी कावड़ यात्रियों द्वारा अपने-अपने गांव में जाकर बाबा देव को जलाभिषेक करना एवं अपने खेत खलियान में भी अभिषेक करना साथी हमारे सनातन संस्कृति का संरक्षण करना एवं अपने क्षेत्र में विधर्मियों का विनाश एवं धर्म की स्थापना का संकल्प लिया अगले दिन सभी अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जायेंगे। धर्म जागरण राणी काजल माता कांवड़ यात्रा खंड छकतला जिसमें उपखंड छकतला, बखतगढ़,फुलमाल के कांवड़ यात्री एवं धर्म जागरण के जिला संयोजक कांग्रेश जी नरगांवा व जिला सह कार्यवाह प्रविण जी चौहान, एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थिति। Post navigation आगामी दिनों में गायणा, देव पूजन और त्योहार उत्सव मनाया जाएगा रक्षाबंधन और श्रावणी पर्व पूर्णिमा पर विशेष पूजन और दस स्नान का हुआ आयोजन