अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर से सटे गांव सेजगांव में प्रसिद्ध योगेश्वर महादेव मंदिर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अलीराजपुर ही नहीं वरना धार, बड़वानी, झाबुआ जिले के सैकड़ों भक्त मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में अभिषेक कर आरती का लाभ लिया। मंदिर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य के त्रिवेणी संगम को देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा हुआ। Post navigation नागपंचमी पर सुबह से ही लगी शिवालयों में भक्तों की भीड़ राष्ट्रपिता की प्रतिमा असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी, ग्राम पंचायत उदासीन