अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- आज नाग पंचमी पर मालीजी की बाडी में भक्तों का तांता सुबह से ही लगा रहा। नगर के मध्य स्थित कालिका मन्दिर के पास दत्त कालोनी के पीछे रामचन्द बाबा की बावड़ी में नाग मन्दिर में महिलाएं ने पूजा-पाठ कर घर-परिवार में सुख शांति के लिए भगवान भोलेनाथ के मन्दिरो में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही। इस दिन घरो में चूल्हा नहीं जलाया जाता है सिर्फ दाल-बाटी और लड्डू ही बनाए जाते है। प्रवचलन है कि इस दिन मक्की की ढाणी व जल को घरो में डालने से शांति और सुख-वैभव प्राप्त होता है। Post navigation लावारिस हालत में मिली बाइक योगेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा