झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर विकासखंड ग्राम पंचायत पिपलखूंटा के 16 वर्षीय युवक वरदेश पिता पलासिंह भूरिया विगत 23 जनवरी को दाहोद के लिए निकला था, लेकिन वह वापस अपने घर नहीं लौटा। इसके बाद माता-पिता ने अपने परिजनों के यहां खोजा लेकिन वहीं नहीं मिला तो मेघनगर थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वरदेश के मिलने पर इसके पिता ने 9826706385, 08085360395 मोबाइल नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया है। Post navigation दो सुपरवाइजर की वेतनवृद्धि रोकने के फरमान जारी कलेक्टर के फरमान के बाद जिला पंचायत सीईओ ने दिलवाई पेंशन