झाबुआ। संभागीय संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना इंदौर संभाग इंदौर द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना पेटलावद सेक्टर मोहनपुरा के आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के समय केन्द्र पर ताला बंद पाए जाने कार्यकत्र्ता/सहायिका के अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित पाई जाने से राजकुवर सोलंकी पर्यवेक्षक की तीन वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने हेतु एवं पेटलावद ब्लाक की अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी व्यवस्थाएं सुचारू नहीं पाए जाने के कारण जयबाला भालेवाटिकर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी सीडीपीओ पेटलावद की भी तीन वेतनवृद्धि रोकने संबंधी आदेश कलेक्टर ने जारी किया। Post navigation आम बजट नए लिफाफे में पुराने सामान की तरह : कांतिलाल भूरिया युवक वरदेश भूरिया हुआ गुमशुदा