झाबुआ। विश्व कैथोलिक कलीसिया के साथ कैथोलिक डायसिस झाबुआ के सभी चर्च में 1 मार्च से गुड फ्राइडे तक समाज के लोगों के लिए चालीसा काल माना जाता है। इसी काल में समाज जन उपवास परहेज तथा परोपकार कर अपनी आत्मा की शुद्धि तथा पुण्य कमाने का प्रयास करते है। प्रति शुक्रवार को क्रुस मार्ग अर्थात प्रभु यीशू के दु:ख भोग और मरण को याद किया जाता है। पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि इसके साथ ही 12 से 19 मार्च तक अखंड बाइबिल का पाठ भी किया जा रहा है, जिसका समापन थान्दला में 19 मार्च को 11 से 12 बजे तक होगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी। Post navigation उत्कृष्ट-मॉडल स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन 20 मार्च तक 3.92 करोड़़ रुपए का रोड का विधायक ने किया भूमिपूजन